इंदौर । कही आपको भेजा गया डिजिटल इन्विटेशन कार्ड एक धोखा तो नहीं, सायबर ठगो द्वारा ठगी का नया तरीका, शादी के नाम पर आने वाली किसी भी लिंक पर क्लिक न करे — देखें VIDEO

इंदौर – कही आपको भेजा गया डिजिटल इन्विटेशन कार्ड एक धोखा तो नहीं, सायबर ठगो द्वारा ठगी का नया तरीका, शादी के नाम पर आने वाली किसी भी लिंक पर क्लिक न करे…

सायबर ठग नए-नए तरीके निकालकर लोगों के साथ ठगी की वारदात….

सायबर ठगो द्वारा ठगी का अनोखा तरीका…

डिजीटल इन्विटेशन कार्ड के जरिए धोखाधडी….

शादी के नाम पर आने वाली किसी भी लिंक पर क्लिक न करे…

किसी परिचित का नंबर हो तभी लिंक को खोले…

एंकर – इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट और सायबर ठगी के बाद ठगों ने नए किस्म की ठगी का तरीका ईजाद किया है, जहां वेडिंग इन्विटेशन कार्ड के नाम से भेजी गई लिंक के माध्यम से ठगी की जा रही है, शादी का इनविटेशन डाउनलोड होते ही मोबाईल की कंट्रोलिंग ठगों के पास पहुंच जाती है और लोगों के एकाउंट से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।

वीओ – इस बारे में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि सायबर ठग नए-नए तरीके निकालकर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों साइबर ठगों ने राखी के इनविटेशन के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं दशहरा और दीपावली के पर्व पर शुभकामना संदेश के नाम पर भेजी गई लिक के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था, अब शादियों का सीजन शुरू होने के बाद वेडिंग इन्विटेशन कार्ड के नाम पर ठगी की जा रही है, जहां ठगो द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक करते से ही मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के हाथ में चला जाता है और मोबाइल पर आने वाले सभी आवश्यक ओटीपी ठगों के पास पहुंच जाते हैं जिसके माध्यम से वह खाते से आपकी राशि निकाल लेते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि शादी के नाम पर आने वाली किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले नंबरों की जांच करें और परिचित का नंबर होने पर ही लिंक खोलें अन्यथा आपके साथ ठगी की वारदात हो सकती है।

बाइट – राजेश दंडोतिया,एडि. डीसीपी क्राइम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *