
जिला एवं सत्र न्यायालय में पदस्थ एक अपर सत्र न्यायाधीश को सस्पेंड कर दिया गया है। हाई कोर्ट की विजिलेंस विंग को एडीजे पकंज यादव द्वारा दिए गए एक आदेश की शिकायत की गई थी। विजिलेंस ने इस आदेश की जांच की थी। प्रारंभिक रूप से आदेश में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि चंदन नगर थाना क्षेत्र के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी दायर की थी।
क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर जमानत देने की शिकायत विजिलेंस विंग से की गई थी। विंग के द्वारा गोपनीय तरीके से इस मामले की जांच की गई थी। विजिलेंस विंग के रजिस्ट्रार द्वारा जांच प्रतिवेदन चीफ जस्टिस को सौंपा जाता है। चीफ जस्टिस के द्वारा निर्देश जारी किए जाने के बाद निलंबन पत्र जारी किया गया।