इंदौर। खजराना गणेश मंदिर में भी आरती के दौरान भभकी थी आग – देखें VIDEO

खजराना गणेश मंदिर में भी आरती के दौरान भभकी थी आग–गनीमत है यहां कोई घटना नहीं हुई

जिस दिन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आरती के भभकने से 14 पुजारी घायल हो गए उसके ठीक 1 दिन पहले इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भी आरती के दौरान जब भगवान गणेश जी को पुजारियों द्वारा रंग गुलाल अर्पित किया जा रहा था उस दौरान मंदिर के गर्भ गृह के बाहर गुलाल फेंकने वाले एक क्रैकर में आग लग गई थी। जिस पर वहां मौजूद पुजारीयों ने तुरंत नियंत्रित करते हुए इसे बुझा दिया। अगर यह आग ज्यादा भड़क जाती तो यहां लगभग 1000 से ज्यादा भक्त यहां मौजूद थे जिनमे महिला पुरुष और बच्चे भी थे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना कितनी भयावह होती। वर्तमान में मंदिर में आग बुझाने के साधन भी नहीं हैं। मंदिर प्रशासन को इस घटना से सबक लेना चाहिए और मंदिर में आग बुझाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। हालांकि भक्त इस घटना से अनजान रहे लेकिन उज्जैन में हुई घटना ने इस घटना को प्रकाश में ला दिया। बताया जाता है कि यह आयोजन मंदिर के पुजारीयों द्वारा किया गया था जिसमें मंदिर प्रशासन की सहमति नहीं थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *