इंदौर। एकतरफा प्यार में मौसेरे भाई-बहन को गोली मारकर सुसाइड करने वाले युवक का आखिरी मैसेज – देखे VIDEO

आरोपी अभिषेक यादव। उसने लड़की और मौसेरे भाई की हत्या कर यहां सुसाइड किया।

‘हमारा रिलेशन बहुत अच्छा चल रहा था। सब ठीक था, हंसी-खुशी रहते, घूमते थे। 12-13 बार उज्जैन भी गए। देवास-महेश्वर के वॉटरफाल देखे। ऐसी कोई जगह नहीं, जहां हम इंदौर में नहीं गए। फिर हम दोनों के बीच कोई तीसरा इंसान आ जाता है..।’ यह आखिरी मैसेज है इंदौर के मंदिर में लड़की और उसके मौसेरे भाई दीपक जाट की हत्या करने वाले छात्र अभिषेक यादव का। मर्डर करने के बाद उसने यह मैसेज अपने परिवार के ग्रुप में शेयर किया और फिर खुदकुशी कर ली। क्राइम ब्रांच इस मैसेज की जांच कर रही है। इसमें उसने कई खुलासे किए हैं। माना जा रहा है कि वह हत्या की नीयत से ही उन दोनों से मिलने मंदिर आया था और मैसेज भी पहले से ही टाइप कर रखा था। आरोपी ने मैसेज में जिस तीसरे इंसान का जिक्र किया है वो लड़की का मौसेरा भाई है या कोई और इसक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बता दें कि स्वामी नारायण मंदिर में बातचीत के बहाने बुलाने के बाद अभिषेक ने लड़की और मौसेरे भाई दीपक को गोली मार दी। उसके बाद भागकर सामने अरिहंत कॉलेज कैम्पस में घुसा और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त किए हैं।

जानिए लड़की और उसके भाई की हत्या कर सुसाइड से पहले छात्र के मैसेज के अंश..

आप सबको अपने बारे में बताने जा रहा हूं। आप मैसेज को ध्यान से पड़ना। जो भी बोलूंगा, आपको उसका स्क्रीनशॉट का प्रूफ भी दूंगा। वो और मैं दिसंबर 2019 में करीब आए। मैंने कहा था कि शादी नहीं करूंगा। रिलेशनशिप में रह सकते हैं तो ठीक..। वर्ना कोई बात नहीं। लड़की ने मुझसे कहा कि अगर शादी करोगे तो ही रिलेशनशिप में रहूंगी। वरना नहीं रहूंगी। इसके बाद कुछ दिन के लिए हमारी बात बंद हो गई। कुछ दिनों बाद उसने कहा कि ठीक है शादी नही करेंगे। रिलेशनशिप को ही आगे बढ़ाते हैं।

मैंने कहा- ठीक है। उस टाइम हमारी ज्यादा बात नहीं हुआ करती थी। उसके बाद लॉकडाउन आ गया। तब मोबाइल पर हमारी ज्यादा बातें होने लगी और प्यार बढ़ता चला गया। अटैचमेंट हो गया। लॉकडाउन खुला तो मिलने-जुलने लगे। शुरुआत में हम रीजनल पार्क या कैफे में मिला करते थे। वह हमेशा मेरे लिए गिफ्ट लाती थी। मुझसे गिफ्ट नहीं लेती थी और कहती थी कि घर नहीं ले जा सकती।

हम कई बार अलग-अलग जगह भी मिलते रहे। हमारा प्यार आगे तक बढ़ता चला गया। इसके बाद वह मुझ पर शादी करने का दवाब बनाने लगी। कहने लगी कि अब मेरे साथ शादी नहीं की तो मर जाऊंगी। ऐसा कर लूंगी, वैसा कर लूंगी। मैंने कहा कि अपनी कास्ट अलग है, शादी नहीं हो पाएगी। घर वाले नहीं मानेंगे।

लेकिन, वह जिद पर अड़ गई। कहने लगी कि ऐसे तो आप मुझे छोड़ दोगे। इसलिए मुझे शादी करनी है चलो मंदिर में। नहीं तो आप मेरा मरा हुआ मुंह देखोगे। मुझे छोड़ दिया तो आपके घर आ जाऊंगी। यह सुनकर डर गया और तब हमने मंदिर में जाकर शादी कर ली थी।

खंडवा रोड स्थित स्वामी नारायण मंदिर। जहां वारदात की गई। मौके पर पड़ी बाइक और निरीक्षण करती पुलिस।

शादी के बाद वो मुझे हसबैंड की तरह बातें करने लगी। हबी लिखकर रोज मैसेज भेजती थी। उसकी केयरिंग देखकर मुझे भी उसके लिए फिलिंग्स आने लगी। इसके बाद हम कई बार मिलते और इंदौर के आसपास घूमने जाया करते।

एक दिन हम लोग देवास दर्शन करने गए तो वहां उसने कहा कि माताजी के सामने ही मेरी मांग में सिन्दूर भरो। मैंने कहा कि एक बार मंदिर में शादी कर ली, फिर अब क्यों। कहने लगी कि यहां की बात अलग है। मांग में सिंदूर भरो, वरना कुछ कर लूंगी। तब मैंने सिंदूर मांग में लगाया। ऐसा करके हमारी दो बार शादी हो गई।

लड़की का मौसेरा भाई दीपक जाट जिसकी आरोपी अभिषेक यादव ने स्वामी नारायण मंदिर पर गोली मार कर हत्या कर दी।

वह मेरे लिए उपवास करने लगी, सावन सोमवार भी करती थी। करवा चौथ के व्रत भी रख लिए। हमारा रिश्ता मजबूत हो गया था और हंसी-खुशी जी रहे थे। एक दिन उसने कहा कि कोर्ट मैरिज कर लेते हैं। मैंने मना किया तो बोली कि कर लेते हैं .कोर्ट मैरिज। कभी घर वाले नहीं माने तो बता देंगे कि कोर्ट मैरिज कर ली है। कभी मान गए तो नहीं बताएंगे। इस पर भी मैंने जैसे-तैसे उसको समझाया। हम दोनों की बॉन्डिंग बहुत ज्यादा अच्छी हो गई।

इसके बाद हम लगभग रोजाना मिलने लगे। रोज जब भी बात होती तो शादी की बात किया करती थी कि शादी के बाद ऐसा करेंगे, वहां घूमने जाएंगे। शादी के बाद के सपने दिखाने लगी थी। मैं भी उसको अपनी वाइफ मानने लगा था। सोचने लगा कि वह कहती है तो ऐसा ही करेंगे।

घटना से पहले यह सीसीटीवी फुटेज अरिहंत कॉलेज का है। अभिषेक यादव कैम्पस में घुसता दिख रहा है।

वह कहती थी कि कभी तुमने अब मुझे छोड़ दिया तो उसी दिन मर जाऊंगी। मैंने कहा था कि मैं तो नहीं छोडूंगा, तेरा पता नहीं। सब कुछ अच्छा चल रहा था। मैंने एक पर्सनल रूम रेंट से लिया था और वहां भी मिलते रहे। वह हमेशा उसके घर के बारे में बात किया करती थी, सब कुछ बताया करती थी।

‘हमारा रिलेशन बहुत अच्छा चल रहा था। सब ठीक था, हंसी-खुशी रहते, घूमते थे। 12-13 बार उज्जैन भी गए। देवास-महेश्वर के वॉटरफाल देखे। ऐसी कोई जगह नहीं, जहां हम इंदौर में नहीं गए। फिर फिर हम दोनों के बीच कोई तीसरा इंसान आ जाता है..।’

अभिषेक यादव

एडि. पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था अमित सिंह ने बताया कि सुबह 11:30 बजे मंदिर में दर्शन के लिए आई स्नेहा (20) पिता मुकेश जाट निवासी जागृति नगर, सिंधी कॉलोनी व उसके साथी दीपक (21) पिता जगदीश जाट निवासी ग्राम आगर, राजगढ़ को आरोपी अभिषेक (27) निवासी रहटी (जिला सीहोर) ने देसी पिस्टल से 4 गोलियां मारीं।

पिता बोले- पुलिस गंभीर होती तो बेटी की जान नहीं जाती

स्नेहा के पिता मुकेश जाट ने बताया कि अभिषेक बेटी को कई दिन से परेशान कर रहा था। तीन माह पहले भंवरकुआं थाने में महिला सब इंस्पेक्टर को मौखिक शिकायत की, पर उन्होंने टाल दिया कि यह युवक-युवती का आपसी मामला है। किससे शिकायत की, इसकी जांच करेंगे, एक्शन लेंगे

परिजन ने भंवरकुआं थाने में शिकायत की बात कही है। यदि मौखिक शिकायत भी की है तो किसे की थी, किसने गंभीरता से नहीं लिया, यह पता कर एक्शन लेंगे।- अमित सिंह, एडिशनल कमिश्नर

आरोपी अभिषेक यादव। पहले लड़की स्नेहा और उसके मौसेरे भाई दीपक की हत्याकी फिर अपने आप को गोली मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *