इंदौर। धोखाधड़ी का शिकार हुआ मंडी व्यापारी, साथ में व्यापार करने वालो ने ही हड़पे एक करोड़ो रुपए

इंदौर | चोइथराम मंडी के एक व्यापारी के साथ व्यापार करने वाले लोगों ने उसके 1 करोड़ रुपए हड़प लिए। पहले व्यापारी पैसा मांगता था तो टालते थे, अब धमकी देने लगे हैं। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक माणिक बाग स्थित गुलजार कॉलोनी निवासी नासिर खान ने शिकायत की है कि आदिल फ्रूट एंड वेजिटेबल दुकान के संचालक आदिल आऔर यासिन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। दोनों आरोपी सालों से साथ व्यापार करते आ रहे हैं।

आरोपियों ने 1 करोड़ 7 लाख रुपए का माल बहाने से बुलवा लिया और पेमेंट देने में आनाकानी करने लगे। नासिर ने अपना पेमेंट मांगा तो जान से मारने की धमकी देने लगे। उधर, लसूड़िया क्षेत्र में गैलेक्स अपार्टमेंट निवासी शर्मिला चौधरी ने पुलिस को बताया कि 2021 में मेरे मामा के बेटे सोमवीर ने 6-7 माह के लिए 4 लाख रुपए मांगे तो मैंने राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। अब वह रुपए नहीं लौटा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *