
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पत्नी जूही भार्गव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी पत्नी किचन वेस्ट से खाद कैसे बनाए इसकी जानकारी दे रही है। सिलसिलेवार समझाया गया है कि किस तरह 40 दिन में कचरे से खाद बनकर तैयार होगी। महापौर ने भी इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। साथ ही वीडियो के आखिर में वो भी अपील करते नजर आ रहे हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी पत्नी जूही भार्गव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट हुआ है। वीडियो में पत्नी जूही किचन वेस्ट से खाद बनाने के बारे में बता रही है। किस तरह कंटेनर के जरिए आसानी से गीले कचरे को अलग कर उसमें बायो कल्चर या गोबर डाल गीले कचरे का निपटान किया जा सकता है और 40 दिन में खाद बनाई जा सकती है। वीडियो में बताया गया है कि घरों में गीले-सूखे कचरे के अलावा कुल 6 प्रकार के कचरे को अलग-अलग करना होगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक कचरा, प्लास्टिक कचरा आदि शामिल है।
वीडियो के आखिर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव कह रहे हैं कि अभी आपने देखा होम कंपोस्टिंग विद होम मिनिस्टर, होम मिनिस्टर ने बनाया कचरे से सोना, कचरे से खाद। हम सब घरों में 6 हिस्से में कचरे को सेग्रिगेट करें। 6 डस्टबिन अपने घरों में रखे।