इंदौर। मेडिकल कॉलेज के छात्रा की छत से गिरने से मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही स्टूडेंट की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार रात वह छत पर घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसे चक्कर आए और वह नीचे गिर गई। उसके बयान में भी उसने यह बात बताई थी। सोमवार को छात्रा की मौत हो गई। मृतका मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी।

भंवरकुआ पुलिस के एएसआई राघवेन्द्र सिंह के मुताबिक छात्रा का नाम अनामिका (22) पुत्री ओमप्रकाश पटेल निवासी कटनी है। पुलिस के मुताबिक अनामिका यहां पिछले एक साल से भोलाराम उस्ताद मार्ग के नेहा हॉस्टल में रह रही थी। रविवार रात वह यहां पर तीसरी मंजिल स्थित छत पर टहल रही थी। इसी दौरान चक्कर आने से वह नीचे गिर गई। उसे उपचार के लिए जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

डेंटल कॉलेज की थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक अनामिका डेंटल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इलाके के एक होस्टल में रहकर उसका भाई भी आईआईटी की तैयारी कर रहा था। एएसआई राघवेन्द्र के मुताबिक रात में हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र ने छात्रा के बयान लिए थे। जिसमें उसने खुद से गिरने की बात बताई थी। पुलिस के मुताबिक भाई के बयान में भी किसी तरह की संदिग्ध बात सामने नही आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *