इंदौर निगम ‘वंदे मातरम्’ विवाद: विरोध के बीच रुबीना खान के गाते वीडियो वायरल, सियासत गरमाई; पटवारी बोले—समय पर होगा फैसला

इंदौर नगर निगम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर छिड़े सियासी संग्राम में एक नया ओर दिलचस्प मोड़ आ गया है। जिस वंदे मातरम को इस्लाम का हवाला देकर पार्षद रुबीना खान ने गाने से इनकार कर दिया था, अब उसी राष्ट्रगीत को गाते हुए उनके दो वीडियो सामने आए हैं।

वे वीडियो जिसमें रुबीना वंदे मातरम् गाते हुए नजर आई।

एक वीडियो 2023-24 बजट सत्र का है, दूसरा 2026-27 का। दोनों में रुबीना वंदे मातरम् गाते और नारे लगाते दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके उस दावे पर सवाल उठे, जिसमें उन्होंने इसे इस्लाम के विरुद्ध बताया था।

 के पास मौजूद वीडियो सामने आने के बाद पार्षद रुबीना खान से सवाल किए गए। उनकी सफाई चौंकाने वाली थी। रुबीना ने कहा कि हम जब बड़े हुए, इस्लाम को समझा, नमाज पढ़ने लग गए। तब हमें यह बताया गया कि वंदना हमको सिर्फ अल्लाह की करनी है।

पहला वीडियो: 2023-24 बजट सत्र

2023-24 के बजट सत्र के दौरान रुबीना वंदे मातरम् को बखूबी गा रही थी।

दूसरा वीडियो: बजट सत्र 2026-27

यह वीडियो इसी सत्र का है। इसमें चिंटू चौकसे के पीछे खड़ी रुबीना वंदे मातरम् गा रही हैं।

रुबीना बोलीं- वंदे मातरम् का कभी अनादर नहीं किया

रुबीना ने कहा कि हमने वंदे मातरम् का कभी अनादर नहीं किया, हम हमेशा आदर करते हैं। 15 साल से मैं पार्षद हूं। कम से कम 50 बैठकें हो चुकी हैं। मैंने कभी वंदे मातरम् नहीं गाया, लेकिन गान के समय खड़ी रहती हूं।

वहीं रुबीना ने उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी जाएं भाड़ में को लेकर कहा कि मैं अपनी गलती मान रही हूं। मुझे पार्टी के लिए ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। यह मेरी गलती है।पटवारी बोले- यह कहना मुझे भी अच्छा नहीं लगा

राष्ट्रगीत के प्रति गाना या नहीं गाना, खड़े रहना, चुप रहना यह सबका अपना-अपना संवैधानिक अधिकार है। यह कहना कि मैं नहीं गाऊंगी, यह मैं समझता हूं कि किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। मुझे भी यह अच्छा नहीं लगा है। आप लोगों ने यह कैसे तय कर लिया कि मैं कार्रवाई नहीं करना चाहता हूं, मैं करूंगा

सीएम बोले- पार्षद ने बड़ी बेशर्मी से कहा कि नहीं गाऊंगी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मामले में कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम परिषद के अंदर वंदे मातरम् गाने से इनकार किया। बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाऊंगी।

पार्षद भदौरिया ने फौजिया और रुबीना पर लगाए आरोप

चिंटू चौकसे के समर्थक कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने अपनी ही पार्टी की पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना खान पर कई आरोप लगाए हैं। यह प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए फौजिया शेख अलीम, रुबीना खान और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच डील हुई है। पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि महापौर और शेख अलीम दोनों ने मिलकर राजनीति की।

नगर निगम के एक सत्र में वंदे मातरम् के दौरान खड़ी फौजिया।

शेख अलीम की पत्नी फौजिया शेख अलीम नेता प्रतिपक्ष रही हैं, तब कई बार उन्होंने वंदे मातरम् साथ में खड़े रहकर गाया है। निगम में कभी फौजिया ने वंदे मातरम् सम्मान के साथ गाया नहीं तो सम्मान के साथ खड़ी तो रही हैं।

अभी भी परिषद में जब आती थीं तब वंदे मातरम् होता था और वे खड़ी रहती थीं। फिर इस बार ऐसा क्या हुआ कि आप परिषद के अंदर जानबूझ कर एक घंटे देर से पहुंचीं, जबकि इनका सबसे पहला प्रश्न बहस के दौरान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *