इंदौर। होली की शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंदा, दो की हालत गंभीर – देखें VIDEO

इंदौर के चंदन नगर में होली की शाम तेज रफ्तार कार ने दो से ज्यादा लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। कार ड्राइवर ने आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को भी टक्कर मारी। इस हादसे में कार में सवार युवकों सहित पांच लोगो के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

डीसीपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक घटना सोमवार शाम चंदन नगर इलाके की है। यहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार दो लोगों सहित एक ठेले वाले को चोट आई है। जिसमें तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

डीसीपी के मुताबिक कार सवार नशे में थे। जो बाइक और वहां खड़े ठेलों को टक्कर मारते हुए निर्माणाधीन सड़क के यहां कार सहित जा घुसे। इसके बाद यहां मौजूद भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। नशे में होने के चलते कार में सवार लड़कों को भी बाद में पुलिस ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत भी ठीक है। अभी वह नशे के कारण बोलने की स्थिति में नही है। सभी के परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मौके से टक्कर मारने वाली कार जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *