
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड़ स्थित आईईटी कैंपस में शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे छात्रों के दो गुटों में जमकर हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रों के बीच चाकूबाजी होने के साथ एक छात्र के घायल होने की भी सूचना है। देर शाम पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें छात्र आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पूरे मामले को लेकर भंवरकुआं पुलिस का कहना है कि कैंपस के अंदर इस तरह की कोई घटना होने की जानकारी नही है। छात्रों के दोनों गुटों और विवाद की जानकारी अभी जुटा रहे हैं। वहीं यूनिवर्सिटी के आईईटी विभाग के निदेशक संजीव टोकेकर ने बताया कि परिसर में चाकू बाजी की घटना नहीं हुई है। छात्रों के बीच आपसी झगड़ा था, जिसकी सुलह कर ली गई है।
देर रात कैंपस में पहुंची पुलिस
मामले की जानकारी लगते ही भंवरकुंआ थाना पुलिस खंड़वा रोड स्थित आईईटी कैंपस पहुची। बता दें कि वायरल वीडियो में छात्रों के दो गुट आपस में लात घूंसे और पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।