इंदौर। एयरपोर्ट पर फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ दो यात्रियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने की तस्करी करने का आरोप

 

इंदौर एअरपोर्ट पर डीआरआई ने सोने की तस्करी की सूचना पर दो यात्रियों को पकड़ा। उनके डॉक्यमेंट चेक किये तो वह फर्जी निकले। इसके बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया। यहां दोनो यात्री के खिलाफ जाली डॉक्यूमेंट को लेकर केस दर्ज किया गया है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक हरिशंकर गुर्जर निवासी

छोटा बागड़दा की शिकायत पर मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद साबिर निर्वाी अब्दुल फजल इन्केल्व जामिया ओखला ओर जाकिर पुत्र अनवर अली पर 420,467,468, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। हरिशंकर गुर्जर ने बताया कि देवी अहिल्या एअरपोअर् पर चेन्नई से इंदौर आ रहे प्लेन नंबर 6E489 से कुछ संदेही आ रहे है जिनके द्वारा अपनी पहचान छिपाकर तस्करी की जा रही है

इसके बाद अफसरों ने अपनी टीम के साथ इन्दौर एयरपोर्ट पहुंच कर प्लेन से उतरने वाले यात्रीओं से पुछताछ करते विमान मे दो संदेही मिले। दोनो ने जानबूझकर अपनी पहचान छिपाकर धोखाधडी करने व अपराध करने की नियत से भारत सरकार द्वारा जारी मुल्यवान प्रतिभुति (पहचान पत्र वोटर आई डी कार्ड) को कूट रचना कर छल के प्रयोजन से मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद युसुफ और अनिकेत पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, आमिर खान पुत्र अल्लाउद्दिन सैफी के नाम से तैयार किया गया। इस मामले में अफसर उनसे पूछताछ कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *