इंदौर। एमवाय में शक्ति प्रदर्शन व केक काटने वाले 5 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, कान पकड़कर मांगवाई माफी – देखें VIDEO

इंदौर के एमवाय अस्पताल में शक्ति प्रदर्शन करने और केक काटने वाले 5 युवकों को संयोगितागंज पुलिस ने पकड़ा। सभी से थाने में कान पकड़कर माफी मांगवाई।
संयोगितागंज टीआई ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए ऐसा घटना दोबारा होने पर कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल, एमवाय अस्पताल में एंबुलेंस कर्मियों के बीच गैंगवार को लेकर जेल से छूटने के बाद दीपक वर्मा और उसके साथियों ने शक्ति प्रदर्शन किया था। साथियों द्वारा हार माला से स्वागत किया गया। वही बाद में केक काटा था।

मामले की जानकारी डीसीपी हंसराज जैन तक पहुंची। उन्होंने साफ के तौर पर कार्रवाई की बात कही। जिसमें 5 आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आया गया। उन्होंने कान पकड़कर थाने में माफी मांगी और पुलिस द्वारा उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *