
इंदौर के लसूड़िया में रैपिडो बाइक सवार सहित चार लोगों को टक्कर मारने वाली कार को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। ड्रायवर ने रेपिडो बाइक सवार को उस समय अधंगति में टक्कर मारी। जब वह सड़क पर खड़े होकर कस्टमर से बात कर रहा था। पुलिस ने हादसे के बाद फुटेज तलाशे जिसमें कार सवार टक्कर मारते हुए दिखाई दिया है।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक एबी रोड़ स्कीम नंबर 78 के सामने जुडियो शोरूम के यहां रतन सूर्यवंशी निवासी नार्थ तोड़ा को एक अधंगति से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में रतन की मौत हो गई। कार ने रतन को टक्कर मारने के पहले लालू ओर उसके बेटे करण को भी टक्कर मारी थी। दोनों गंभीर घायल हुए थे।
पुलिस ने इस हादसे के बाद घटनास्थल ओर आसपास सीसीटीवी खंगाले। इसमें एक शोरूम के कैमरों में कार कैद हुई। जो रतन की खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए निकली है। इसके बाद पुलिस ने चौराहे के फुटेज निकाले। जिसमें कार का नंबर दिखा। पुलिस ने इस मामले में कार MP09ZB0470 के ड्रायवर को पकड़ा है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार विशाल पुत्र हरपाल सिंह सोंलकी निवासी शिखरजी धाम बावड़िया जिला देवास चला रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।