इंदौर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और होली के बीच पुलिस ने एक एसयूवी से बरामद किए 56 लाख रुपये

इंदौर के शराब व्यवसायी की कार में रविवार देर रात एफएसटी की टीम ने करीब 56 लाख रूपए जब्त किए। कार इंदौर के बड़े शराब व्यवसायी की है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी गई। डीसीपी विनोद मीणा की टीम ने फॉर्च्यूनर कार नंबर MP09ZS9594 को कार्रवाई के दौरान चोइथराम मंडी में रोका था। कार शराब व्यवसायी रमेश चंद राय निवासी शेखर प्लाजा विजय नगर चला रहे थे। जब उन्हें यहां रोककर कार की तलाशी ली गई तो कार से करीब 56 लाख रूपए मिले। राय ने बताया कि वह कार को धार से इंदौर लेकर आ रहे थे। रूपए उन्होंने अपने बिजनेस के बताए है।

टीआई राजेन्द्र नगर सियाराम गुर्जर ने कार्रवाई करते हुए रूपए जब्त कर प्रशासनिक अफसरों को मामले की जानकारी दी है।

देर रात हुई कार्रवाई सुबह तक गिनते रहे नोट

बताया जाता है कि देर रात पुलिस ने चोइथराम मंडी के पास चेकिंग लगाई थी। यहां कार में जब रमेश राय के पास इतने रूपए होने की जानकारी सामने आई तो पहले उसे छोड़ने को लेकर वरिष्ठ अफसरों तक फोन लगाया। लेकिन नवागत डीसीपी ने इस मामले में सीधे तौर पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। रात में पकड़ाए 56 लाख रूपए को गिनने के लिये सुबह तक कार्रवाई चलती रही। अलसुबह पुलिस अफसरों ने इस मामले की जानकारी मीडिया को दी।

शहरभर में थी पुलिस की चेकिंग

शहर की सीमाओं से लगे थाने और प्रमुख चौराहे पर पुलिस की रात में चेकिंग लगाई गई। पुलिस के सभी वरिष्ठ अफसर देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले और दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। कमिश्नर राकेश गुप्ता ने सोमवार को भी होली के पर्व पर हुडदंग मचाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश सभी जोन के डीसपी और अन्य अफसरों को दिए है। जिसमें तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *