इंदौर। क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही, ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

✓ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

✓हैदराबाद vs पंजाब IPL मैच में ऑनलाइन आईडी बनाकर मोबाइल के माध्यम से संचालित रहा था सट्टा।

✓आरोपी के कब्जे से 04 मोबाईल, लाखों रुपये के लेनदेन का हिसाब बरामद।

✓आरोपी द्वारा एरोड्रम क्षेत्र के अखंड नगर इन्दौर में संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।

इंदौर – वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसी अनुक्रम मे  क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एरोड्रम क्षेत्र के अखंड नगर इन्दौर में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना एरोड्रम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में एक व्यक्ति को देखा जो मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहा था , जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम (1).हेमंत उर्फ़ कपिल पिता सुरेश राठौर उम्र 31 साल नि. अखंड नगर छोटा बांगरदा इंदौर का होना बताया।

आरोपी से पूछताछ करते उक्त मकान से मोबाइल में इंटरनेट से आईडी बनाकर क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाना एवं सिमकार्ड का पूछते आरोपी ने स्वयं के नाम से लेना किया स्वीकार।

आरोपी के कब्जे से 04 मोबाईल, लाखों रुपये के लेनदेन का हिसाब किताब बरामद कर थाना एरोड्रम में आरोपी के विरुद्ध धारा ¾ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1976 अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *