इंदौर। युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे प्रॉप्रट्री ब्रोकर को हिंदुवादियो ने जमकर पीटा – देखें VIDEO

इंदौर के राउ इलाके में हिंदूवादियों ने एक प्रॉप्रट्री का काम करने वाले वर्ग विशेष के व्यक्ति की पिटाई कर दी। हिंदूवादियों ने आरोप लगाया कि वह आईआईएम के यहां पर एक युवती के साथ कार में अश्लील हरकत कर रहा था। जब उसे पकड़ा तो वह भागने लगा। इस दौरान एक हिंदूवादी पर उसने गाड़ी चढ़ा दी। बाद में पिटाई करके उसे राउ पुलिस के सुपुर्द किया गया। राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान को हिंदूवादी बुधवार देर रात थाने लेकर पहुंचे थे। यहां हिंदूवादियों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि सलमान आईआईएम कॉलेज के सामने अंधेरे में कार के अंदर एक हिंदू लड़की से अश्लील हरकत कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगो ने उन्हें जानकारी दी। इस दौरान बजरंगी यहां पहुंचे तो सलमान कार से भागने लगा। उसने एक बजरंगी की बाइक पर कार चढ़ा दी ओर मार्केट की तरफ गया। इस दौरान राउ मार्केट में पीछा कर उसे पकड़ा गया। यहां उसकी सामूहिक पिटाई करते हुए पुलिस को सौपा गया। बाद में उसके खिलाफ युवती ने शिकायत दर्ज नही कराई। वही बजरंगी कार्यकर्ता की शिकायत पर जानलेवा हमला 17, 16 का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *