इंदौर। पब में मारपीट; युवती को धक्का लगने के विवाद पर हुई हाथापाई-देखे वायरल VIDEO

इंदौर में रविवार रात एक युवक के साथ तीन से ज्यादा युवकों ने मारपीट की। बताया जाता है कि पिटाए युवक के साथ एक युवती पब में पहुंची थी। यहां युवती को धक्का लगने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद हाथापाई होने लगी और देखते-देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एबी रोड के पास बने कॉकटेल एंड ड्रीम्स पब के बाहर का बताया जा रहा है। पब में एक युवक का युवती को धक्का लग गया। जिसे लेकर युवती के साथ आए युवक ने विरोध किया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी में दोनों पक्ष में मारपीट हो गई।

पुलिस के मुताबिक अब पूरे मामले में जांच कर वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। फिलहाल अफसर पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि नही कर रहे। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कर रही है।

पहले भी हो चुकी है इसी पब में मारपीट

युवती को टच करने पर विवाद, लड़ते-लड़ते सड़क पर आए; पुलिस के आने से पहले सभी भागे

इंदौर के कॉकटेल्स एंड ड्रीम्स पब में रविवार रात जमकर मारपीट हुई। विवाद लड़की छेड़ने की बात से शुरू हुआ, इसके बाद लड़की के दोस्तों और अन्य लोगों ने मिलकर मनचलों की पिटाई कर दी। दोनों तरफ के युवा लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। यहां बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही सभी लोग भाग चुके थे।

ये घटना लसूड़िया स्काय अर्थ स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने पब में हुई। छेड़छाड़ की बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पब में डांस कर रहे युवक ने एक अन्य युवक के साथ आई फ्रेंड पर कमेंट्स कर दिए। इससे गुस्साए युवक ने आरोपी मनचले की पिटाई शुरू कर दी। उसने युवक को पहले क्लब के अंदर मारा फिर बाहर ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के साथ उसकी जमकर धुनाई की। बताया जा रहा है कि मारपीट के वक्त दोनों शराब के नशे में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *