इंदौर। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कैलाश विजयवर्गीय बोले – पैदल चले बेचारे, गांव-गांव लगाई दौड़, कितनी मेहनत की है…देखे VIDEO

इंदौर में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की तारीफ की है। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे ये कहते नजर आ रहे हैं – ‘जनता का जो जनादेश हो उसे स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने भी कितनी मेहनत की है। पैदल चले बेचारे। गांव-गांव दौड़ लगाई। जिम-विम की उन्होंने। थोड़ा बहुत अगर उनका भी बढ़ गया.. प्रतिपक्ष भी अच्छा मजबूत होना चाहिए, हमारा मानना है।’

इंडिया गठबंधन को यूपी में मिले समर्थन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर हम समीक्षा करेंगे। मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप को लेकर सभी ने मेहनत की है।

छिंदवाड़ा कलस्टर का मुझे प्रभार दिया था, जिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी ने जमकर मेहनत की है। जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *