इंदौर रानीपुरा हादसा: 10-15 साल पुरानी 3 मंजिला इमारत बारिश से कमजोर होकर चंद सेकेंड में ढही, CCTV VIDEO में कैद मंजर; चिंगारियां निकलीं, लोग भागते नजर आए, 2 की मौत, 14 दबे, 6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

इंदौर के रानीपुरा में 3 मंजिला मकान हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मकान चंद सेकेंड में भरभराकर गिर गया। गिरने के दौरान चिंगारियां भी निकलीं। आसपास के लोग भागते हुए नजर आए।

ये घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके साथ ही एक वीडियो ओर सामने आया है जिसमें मकान गिरने के दौरान लोग दुकान में भागते हुए नजर आ रहे है, जिसके बाद धूल का गुब्बार फैल गया।

हादसा सोमवार रात करीब 9:15 बजे हुआ था। इसके बाद आसपास के रहवासी व पुलिस प्रशासन की टीम ने 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला था।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया था कि हादसे में अल्फिया (20) पिता रफीउद्दीन और फहीम की मौत हो गई। अल्फिया को रात करीब डेढ़ बजे जबकि फहीम का शव मंगलवार सुबह करीब 4 बजे निकाला जा सका।

 

तीन मंजिला मकान गिरने का वीडियो सामने आया है। लोग भागते नजर आ रहे हैं।

दो CCTV फुटेज आए सामने हादसे की दो CCTV फुटेज सामने आए हैं। इसमें एक फुटेज में मकान चंद सेकेंड में गिरता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरे सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग घटना के बाद दुकान के अंदर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिल्डिंग में रहते हैं 4 परिवार, 14 दबे थे इस 3 मंजिला बिल्डिंग में 4 परिवार रहते हैं। इनमें से 9 लोग किसी रिश्तेदार के यहां गए थे जबकि मलबे में 14 लोग दब गए थे। मकान सम्मू बाबा का है और करीब 10-15 साल पुराना है। ये भी बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बिल्डिंग में दरारें पड़ गई थीं। मकान के तलघर में पानी भरा रहता था, इसी वजह से ये धंस गया था।

देखिए, रेस्क्यू अभियान की तस्वीरें…

इंदौर के रानीपुरा में 3 मंजिला इमारत गिर गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *