इंदौर। चाकू की नोंक पर 8 वी की छात्रा से दुष्कर्म, BJP नेता के बेटे पर केस दर्ज

इंदौर में आठवीं की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने भाजपा नेत्री के नाबालिग बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता गर्भवती हो गई है। उसने रिपोर्ट में जो आपबीती सुनाई है, उसमें चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि मामले में अन्य आरोपियों के भी मिले होने की आशंका है।

जानिए छात्रा ने अपनी एफआईआर में क्या-कुछ कहा…

मैं 8th की स्टूडेंट हूं। स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान वैन से सुबह 7 बजे स्कूल जाती हूं। इसके बाद साढ़े बारह बजे वैन से ही घर लौटती हूं। शाम 5 बजे मां अपनी स्कूटी से नंदानगर इलाके की कोचिंग पर छोड़ने जाती है। इसके बाद वहां से पैदल अपनी नानी के घर चली जाती हूं। रात 8 बजे मां यहां मुझे हर दिन लेने आती है।

आरोपी अकसर मुझे कोचिंग के बाहर ही खड़ा मिलता है। उसने मुझसे कई बार बात करने की कोशिश की। मुझे घूरता भी था। एक दिन जब मैं अकेली जा रही थी तब उसने मुझसे बात की और कहा कि वह मुझसे प्यार करता है। मैंने उसके ऐसा कहने पर नाराजी जताई और वहां से आगे चल दी। इसके बाद वह लगातार बात करने और गाड़ी पर बैठने के लिए दबाव बनाने लगा। एक-दो बार मेरे लिए गिफ्ट भी लाया। कुछ दिनों बाद मैंने उससे बात की। वह बाइक पर बैठाकर मुझे नानी के घर से थोड़ी दूर छोड़ देता। फिर एक-दो बार वह मुझे बाइक पर ही घुमाने भी ले गया। इस बीच हम दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए।

28 फरवरी 2023 को वह मुझे नंदानगर के गणेश मंदिर लेकर गया। इसके बाद उसने कहा कि परिवार के लोग तुमसे मिलना चाहते हैं। तुम कल शाम 6 बजे आ जाना। 1 मार्च को कोचिंग गई तब वह मुझे कोचिंग के बाहर ही मिला। वहां से पैदल अपने घर लेकर आ गया। जब घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था।

मैंने उससे घर वालों के बारे में पूछा तो उसने मुझे घर के अंदर करके अंदर से ही गेट लगा दिया और अंदर चलने के लिए कहने लगा। इसके बाद इधर-उधर हाथ लगाकर जबरदस्ती करने लगा। मैंने रोका तो उसने चाकू दिखा कर डराया और कहा कि चिल्लाई तो अच्छा नहीं होगा। बाद में उसने कपड़े उतार कर जबरदस्ती की और चाकू दिखाकर कहा कि जब भी बुलाऊं आ जाना।

अपने परिवार को बताया तो ठीक नहीं होगा। मेरे बारे में जानकारी निकाल लेना। इसके बाद वह कोचिंग से कई बार मुझे घर ले गया और मेरे साथ जबरदस्ती की। 1 सितंबर को वह कोचिंग के बाहर मिला। मुझे जबरदस्ती घर ले जाने लगा। मैंने कहां कि मेरा पेट खराब है। मेरी तबीयत भी कुछ ठीक नहीं है। लेकिन वह नहीं माना और उसने जबरदस्ती उसके घर ले जाने का दबाव बनाया।

ऐसे उसने कई बार मेरे साथ रेप किया। एक दिन मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और मेरे पेट में दर्द होने लगा। मैं दर्द से परेशान होती रही। 1 अक्टूबर को मेरे पेट में ज्यादा ही दर्द हुआ। मेरी बुआ घर आई तो उन्हें दर्द के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने मेरा पेट चेक किया तब उन्हें अजीब लगा तो मेरे पेट में बच्चा होने की बात पता लगी। यह सुनकर मेरे और मेरे परिवार के होश उड़ गए। मेरे पापा-मम्मी और परिवार वालों ने पहले तो मुझे बहुत डाटा फिर आरोपी के बारे में मुझसे पूछताछ की। उसके बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि वह भाजपा नेता का बेटा है और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ उसके फोटो हैं। इसके बाद हमने तय किया कि पुलिस को रिपोर्ट लिखाना है।

दो थानों में हुई परेशान

नाबालिग छात्रा का परिवार पहले इस मामले में विजय नगर थाने पर शिकायत लेकर रविवार सुबह पहुंचा लेकिन यहां पहले अधिकारी नहीं मिले। बाद में महिला अधिकारी ने पूरी बात सुनकर घटनास्थल परदेशीपुरा होने की बात कही। इसके बाद देर शाम परदेशीपुरा थाने पहुंचे। यहां रात में पुलिस अधिकारियों ने बातचीत के बाद केस दर्ज किया। आरोपी की मां बीजेपी महिला मोर्चा में है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग छात्र की क्षेत्रीय नेताओं के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आती रहती है

पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो

आरोपी इलाके में घूमता रहता है। उसने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ वीडियो भी अपलोड किया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस पर भी केस दर्ज नहीं करने को लेकर काफी दबाव बनाया गया। नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लेकर केस दर्ज कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *