इंदौर। शादी का झांसा देकर इंश्योरेंस कंपनी की रिलेशनशिप मैनेजर से रेप – देखें VIDEO

इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी की रिलेशनशिप मैनेजर से रेप का केस दर्ज कर हीरा नगर पुलिस को सौंपा है। पीड़िता ने शादीशुदा आरोपी के खिलाफ नाम बदलकर दोस्ती करने, धार्मिक पहचान छुपाने और शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज कराया है। आरोपी फर्नीचर बनाने के काम से जुडा हुआ है। पीड़िता से इश्योरेंस के काम के दौरान ही आरोपी की दोस्ती हुई।

द्वारकापुरी पुलिस ने एक इंश्योरेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करने वाली पीड़िता की शिकायत पर यश जैन उर्फ मोहम्मद शाहरुख शेख पुत्र मोहम्मद रईस, निवासी डी सेक्टर, स्कीम नंबर 71 के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता के प्रकरण पर अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला हीरा नगर पुलिस को सौंपा गया है।

आरोपी मोहम्मद शाहरुख शेख पुत्र मोहम्मद रईस।

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले इंश्योरेंस के काम के चलते आरोपी ने उसकी पहचान हुई। आरोपी ने उसे अपना नाम यश जैन बताया। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होने लगी। यश ने पीड़िता से कहा कि वह उसे लेकर सीरियस है और शादी करना चाहता है। पीड़िता ने उस पर यकीन कर लिया और दोनों मिलने लगे।

मौसी के यहां किया रेप

यश ने पीड़िता से एमआर-10, सुखलिया इलाके में अपनी मौसी के यहां मिलना शुरू किया। इस दौरान शादी की बात करते हुए तीन से चार बार संबंध बनाए। 15 अप्रैल को दोपहर में यश फिर से पीड़िता की मौसी के यहां मिला। पीड़िता को शंका हुई कि यश उससे कुछ छिपा रहा है। उसने जानकारी निकाली तो पता चला कि उसका असली नाम शाहरुख है। उसका एक घर नया पीठा चंदन नगर में भी है। इसके बाद उसे समझ आया कि वह लव जिहाद की शिकार हो गई है।

घर गई तो पता चला शादीशुदा है आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मामले की और हकीकत पता करने नया पीठा स्थित आरोपी के घर पहुंची, तो यहां उसके परिवार के लोग मिले। पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरे मामले में जानकारी दी। पीड़िता पहले चंदन नगर थाने पहुंची। यहां से उसे द्वारकापुरी थाने भेजा गया। घटनास्थल सुखलिया का होने के चलते पुलिस ने शून्य पर कायमी करते हुए मामला हीरानगर पुलिस को सौंपा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *