इंदौर: प्रदेश के कई जिलों में ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी घोषित, इंदौर में भी आदेश की संभावना
प्रदेशभर में ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसी क्रम में इंदौर में भी स्कूलों को बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है।
इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संदर्भ में संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि स्कूलों की छुट्टियों को लेकर संबंधित आदेश शाम तक जारी किया जा सकता है।