
इंदौर में नगर निगम के सीनियर ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह अपनी कार से काम का कहकर निकले। रास्ते में उन्होंने भाई को कॉल कर तबीयत खराब होने की बात कही। बेसुध मिलने पर भाई उन्हें अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जहर की आंशका जताई है। सोमवार को तुकोगंज पुलिस उनका पोस्टमार्टम करवाया है।
तुकोगंज पुलिस के मुताबिक मृतक अमरजीत सिंह भाटिया निवासी रेसकोर्स रोड है। जंजीर वाला चौराहे से वह कार से काम का कहकर निकले। इसके कुछ देर बाद भाई पम्मी को कॉल कर तबीयत खराब होने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह लैंटर्न चौराहे पर हैं।
भाई यहां पहुंचे तो अमरजीत उर्फ पप्पू भाटिया बेसुध मिले। बाद में उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुरूआत में जहर की आंशका व्यक्त की है। इधर रात में शव को अपोलो अस्पताल में रखवाया गया। सोमवार को अफसरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय भेजा है।