इंदौर। सूने घरों और दुकानों में चोरियों की सनसनीखेज वारदात, सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

इंदौर। एक सूने घर में चोरी (Theft) की सनसनीखेज वारदात (sensational incident) हो गई। एमआईजी थाने (MIG Police Station) में इकबाल जाफरी (Iqbal Jafri) निवासी अनूप नगर ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके सूने घर का ताला तोडक़र घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गए।

उधर, विजय नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 54 में रहने वाली सुषमा नामक महिला के घर भी चोरी हो गई। महिला अपनी बेटी अनुपमा के साथ 2 जून को शहर से लौटी तो पता चला कि घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और बॉथरूम के नल कोई ले उड़ा। सुषमा के अनुसार चोरी 27 मई की रात को हुई। साउथ तुकोगंज में रहने वाले आदित्य राठौर के सूने घर में भी चोरी की वारदात हुई। पलासिया थाना क्षेत्र स्थित गोल्ड रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 203 में रहने वाली हिमांशी डागा के फ्लैट में घुसे चोर सोने के आभूषण उड़ा ले गए। नकटी की पुलिया गोकुलगंज महू में राकेश गुप्ता की किराना दुकान से किराना का सामान चोरी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *