इंदौर। अभी कुछ देर पहले विजय नगर में गाड़ी रेलिंग तोड़कर BRTS में जा घुसी है। इसमें BRTS की रेलिंग के दो भाग टूट कर जा गिरे। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक MP 09 ZL 1312 तेज रफ़्तार में थी जो कि दूसरे को बचाने के चक्कर में रेलिंग में जा घुसी। हादसे के दौरान गाड़ी के एयर बैग खुल गए थे। गाड़ी में तीन युवक थे, जिनमें से एक को चोट आई है।