
इंदौर में शारजाह से आए एक यात्री के मोबाइल चार्जर और एयरपॉड से सोना बरामद किया है। यह सोना तस्करी कर लाया जा रहा था। यात्री का नाम मो. आरिफ गामा शेख है। उसे कस्टम ने पकड़ा है।
आरिफ से 80.29 ग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। वह मुंबई का रहने वाला है। आरिफ एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर IX256 से इंदौर आया था। वह एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था, तभी उसे कस्टम ने पकड़ लिया।
कस्टम अधिकारियों के अनुसार वह एयरपॉड और मोबाइल के चार्जर में सोना छिपाकर लाया था। खुफिया जानकारी और आशंका पर कस्टम अधिकारियों ने यात्री को इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रोका और जांच की।
उसके पास से विदेश में बना एक लैपटॉप और दो आईफोन भी बरामद हुए हैं। यात्री ने अपने मोबाइल चार्जर और एयरपॉड के भीतर सोना छिपाया था।
एयरपॉड को जब जब्त किया तो वह ऑन था। लेकिन खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम ने कार्रवाई की और सोने की तस्करी पकड़ ली।
सोने को अधिकारियों की नजरों से बचाने के लिए उस पर रेडियम की पॉलिश की गई थी। खास बात है कि जिस एयरपॉड में सोना छिपाया था वे चालू थे। कस्टम विभाग ने 80.29 ग्राम सोने के साथ इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त कर यात्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।