इंदौर। छर्रे वाली बंदूक से स्ट्रीट डॉग पर हमला! फायरिंग में चार डॉग घायल, एक की मौत; CCTV में कैद हुईं घटना – देखें VIDEO

इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके में एक व्यक्ति ने छर्रे वाली बंदूक से चार कुत्तों को घायल कर दिया। इस दौरान एक कुत्ते की मौत हो गई। पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था इकाई के अध्यक्ष ने रविवार को मामले में केस दर्ज कराया है। घटना शनिवार शाम की है।

लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित इंदौर पीपुल्स फॉर एनिमल्स टीम की प्रिंयाशु जैन ने बताया कि सिंगापुर टाउनशिप में पंकज बागेश्वर नाम के व्यक्ति द्वारा स्ट्रीट डॉग्स को परेशान किया जा रहा है। वह इलाके के कुत्ते और उनके बच्चो को छर्रे वाली बंदूक मारकर घायल कर रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बंदूक से कुत्ते पर हमला करते नजर आ रहा है।

उसने शनिवार शाम एक घंटे में 4 कुत्तों पर फायर कर उन्हें घायल कर दिया। जिसमें एक कुत्ते की मौत हो गई। जिसका पोस्टमॉर्टम छावनी पशु चिकित्सालय में कराया गया। इलाके में रहने वाले रहवासियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *