इंदौर। बैंक सेल्स मैनेजर की संदिग्ध मौत — ऑफिस में काम करते समय सीने में उठा दर्द, 6 किलोमीटर बाइक चलाकर पहुंचे घर ; घबराकर हुए बेहोश

इंदौर के संयोगितागंज इलाके में रहने वाले निजी बैंक के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। डॉक्टर ने कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जाहिर की है। उन्हें ऑफिस में काम करते समय सीने में दर्द उठा था। बैंक से घर गए, कुछ देर बाद मौत हो गई।

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक मुराई मोहल्ला के नमन गोपाल धाडगे (28 ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

उनके दोस्तों ने बताया मंगलवार दोपहर में सी 21 मॉल के पास स्थित बैंक कैम्पस में तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के साथ घबराहट हुई। वे घर लौटने का कहकर ऑफिस से निकल गए। छह किलोमीटर तक बाइक चलाकर घर पहुंचे। यहां आते ही घबराकर बेहोश हो गए। शाम करीब 4 बजे एमवाय लाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।

सुबह 9 बजे निकल जाते थे घर से नमन निजी बैंक में सेल्स मैनेजर थे। रोजना सुबह 9 बजे घर से निकल जाते थे। ऑफिस सी 21 माल पर हैं। परिवार के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसने बात को मामूली तरीके से लिया। देर होने के चलते उसकी जान चली गई।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार में 9 माह की बेटी नमन के परिवार में पत्नी और 9 माह की बेटी है। पिता महिला बाल आश्रम में पदस्थ हैं। छोटा भाई अमन एअरफोर्स में है। करीब एक साल पहले ही बैंक में जाॅब लगी थी।

रेस्टोरेटकर्मी की भी मौत एमआईजी में भी रेस्टोरेट कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक राहुल पुत्र मुन्नालाल निवासी कृष्णबाग कॉलोनी (28) की बीती रात 2 बजे तबीयत बिगड़ी। पत्नी को सीने में दर्द और घबराहट होने की बात की। इसके बाद उसे उल्टियां हुई। एमवाय अस्प्ताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राहुल के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वह मूल रूप से भिंड जिले का रहने वाला था। इंदौर में रेस्टोरेट में काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *