इंदौर। छत पर बॉल लेने गया बच्चा आया हाइटेंशन लाइन की चपेट में, करंट लगने के बाद गिरा नीचे; मौत

इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक नाबालिग करंट लगने और उसके बाद ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। उसे गिरते देख उसके साथ गली में क्रिकेट खेल रहे दूसरे बच्चे वहां से भाग गए। काफी देर बाद जब परिजनों को जानकारी लगी तो वे बेटे को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर 71 में मिश्रा की गली में मंगलवार को कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद टीन शेड पर चली गई। यहां रेहान नाम के नाबालिग ने छत पर चढ़कर गेंद निकालने की कोशिश की। वह ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और झटका खाकर नीचे जा गिरा।

इस हादसे में उसका चेहरा बुरी तरह से चोटिल हो गया। उसे गिरते देख यहां क्रिकेट खेल रहे दूसरे बच्चे डर कर मौके से भाग गए। बाद में परिवार को हादसे की जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *