
काजू, तेल, घी, चुराने वाला 5000 ₹ के ईनामी हलवाई को दबोचा ,दो साल पहले चोरी कर भाग गया था राजस्थानसिपाहियो ने ऑर्डर दिया, बोला बयाना दे दो, मिलने बुलाया और दबोच लिया
इंदौर l पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 अभिषेक आनंद ने नगरीय क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधियों की धर पकड़ के लिए सभी मातहतों को विशेष निर्देश दे रखे हैं … इसी तारतम्य में आज परदेशीपुरा पुलिस थाने ने₹5000 के ईनामी चोर को न केवल पड़ा बल्कि उससे चोरी कर लिया गया सामान 02 गैस सिलेंडर और 01 मीठे तेल का कनस्टर बरामद करने में सफलता भी प्राप्त की।
दरअसल जीतू उर्फ जितेंद्र उर्फ जितेश पिता कालूराम मीणा निवासी करौली वर्ष 2021 में 10 और 11 जुलाई की दरमियानी रात अपने सेठ शंकर शर्मा निवासी परदेशी पुरा के गोदाम से काजू, घी, मीठे तेल के डिब्बों के साथ 02 सिलेंडर भी चुरा कर ले गया था। तत्समय ही पुलिस थाना परदेशीपुरा ने इस मामले में अप.क्र.495/21 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया था और आरोपी की लगातार तलाश की गई, आरोपी के ना मिलने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने इसकी गिरफ्तारी पर रुपए 5000 का इनाम घोषित भी किया था…धारा 299 जा.फौ.के तहत तैयार किए गए इस मामले में पुलिसकर्मियों रोशन यादव एवं भोला ने शादियों के सीजन का इंतजार किया और इसके बाद भूमिका बनाकर हलवाई को *शादी का टेंडर* देने और इसी सिलसिले में हलवाई को एडवांस लेने के लिए इंदौर बुलाया और झांसे में लेकर उसे धर दबोचा। मामले में आरोपी को गिरफ्तार और चोरी गए सामान को बरामद करने में थाना प्रभारी के अलावा प्र.आर.रोशन यादव,भोला यादव और आर.विकास सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।