
लड़की ने कहा था- हर चीज की कीमत है, मैंने 20 लाख रु. तय की
इंदौर के राउ में पांच दिन पहले सुसाइड कर चुके कारोबारी राकेश सोलंकी को लेकर नया खुलासा हुआ है। उनकी एक प्राची नामक लड़की के साथ लंबी टैक्स्ट चेटिंग मिली है। राकेश के भाई मनोज ने चैटिंग के अलावा कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दिए हैं। इससे पहले, कर्ज के कारण सुसाइड की बात सामने आ रही थी। *प्राची-* सब मतलबी है इस दुनिया में तो मैं क्यों न बनूं, दुनिया में रहना है तो दुनिया जैसा बन नहीं तो दुनिया नोच कर खा जाएगी राकेश- यह 20 लाख मुझसे मांगे जा रहे हैं किसलिए? प्राची- कोई भी रीजन ले। हर चीज की कीमत होती है जनाब। मैने बस 20 लाख तय किए हैं।