
इंदौर। स्लग – एमपीपीएससी आरोपी…
डेट – 05.08.2024
एंकर – एमपीपीएससी 2024 का पेपर टेलीग्राम पर लीक कर अभ्यर्थियों से रुपए ठगने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार करने में।सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस उस वक्त हैरान हो गई जब आरोपी दसवीं कक्षा का नाबालिग छात्र निकला।
वियो – दरअसल 22 जून को एमपीपीएससी की ओर से संयोगितागंज थाने में शिकायत की गई थी कि सोशल मीडिया हैंडल टेलीग्राम पर एमपीपीएससी 2024 का पेपर बेचे जाने के नाम पर लोगो से रुपए लिए जा रहे है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जब पेपर हो गया और लीक पेपर से उसका मिलन किया गया तो लीक पेपर असली पेपर से अलग निकला। इसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस टेलीग्राम चैनल के माध्यम से राजस्थान के झुंझुनूं पहुंची। यहा आरोपी को पकड़ने के बाद पता चला कि वह नाबालिग है और दसवीं कक्षा का छात्र है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह इस तरह से पहले नीट का पेपर भी बेच चुका है। उसके बाद सीबीआई और ईडी ने उसे पूछताछ कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया, उसी मोबाइल से उसने एमपीपीएससी का पेपर भी बेचा था। आरोपी नाबालिग हे पुलिस उससे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी