इंदौर। बैंक अफसर के यहां 8 लाख से ज्यादा की चोरी, कॉलोनी की दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश; CCTV में हुए कैद – देखें VIDEO

इंदौर में बैंक अफसर के सूने मकान में 8 लाख से ज्यादा की चोरी हो गई। चोर यहां कॉलोनी की दीवार फांदकर घर में घुसे। घर से सोना, नकदी और बाइक चुराकर ले गए। चोरों की संख्या पांच से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार की है।

जाते समय चोर गोल्ड के बॉक्स घर के बाहर ही फेंक गए। पुलिस ने जांच के लिये जब्त किया। परिवार ने बुधवार शाम पुलिस को चोरी गए सामान की लिस्ट सौंपी।

फरियादी पारस जैन ने बुधवार को पुलिस को बताया कि वे सेटेलाईट जंक्शन कॉलोनी में रहते हैं। चोरी के समय वे पारिवारिक कारणों से सागर गए हुए थे। दीवार फांदकर परिसर में पांच चोर घुसे। इनमें से दो चोर उनके घर में गए।

उन्होंने कमरों से करीब साढ़े तीन लाख से अधिक का गोल्ड और 3 लाख से ज्यादा नकदी, बाहर खड़ी पल्सर बाइक चुरा ले गए। पुलिस को फुटेज भी सौंपे हैं। इधर, पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्चिग की।

चोरी के बाद गोल्ड के बॉक्स घर के बाहर ही फेंक गए।

जानकारी मिलने के बाद बैंक अफसर की बहन सुबी ने तत्काल सागर से इंदौर आने का कहा। इसके बाद बहन सुबी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। जैन ने चोरी हुए सामान की लिस्ट लेकर बुधवार को लसूड़िया पुलिस को सौंपी। जैन ने पुलिस को बताया कि वे 5 सालों से यहां रह रहे हैं। परिवार की महिलाएं दिन में अकेली रहती हैं। ऐसे में अनहोनी होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जैन ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई की बात पर सिर्फ आश्वासन दिया है।

पड़ोस वाली गली में भी चोरी की कोशिश

चोरों ने इसी कॉलोनी की एक गली छोड़कर जितेन्द्र विश्वकर्मा के घर में भी चोरी की कोशिश की। पर वे सफल नहीं हो सके। विश्वकर्मा ने भी मामले में पुलिस को जानकारी दी है। गली में भी चोर मूवमेंट करते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने की बात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *