
इंदौर। दो पक्ष में नाचने के दौरान धक्का लगने से हुआ विवाद…जमकर चले पत्थर घटना सीसीटीवी में कैद….
डेट – 28.08.2024
एंकर – इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों में नाचने के दौरान धक्का लगने की बात लग जमकर विवाद हुआ है दोनो ही पक्षों ने एक सुस्ती पर पथराव कर दिया पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और इसी के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विओ – पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है तुकोगंज थाना क्षेत्र में गोगा नवमी का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान वहां पर धार से प्रमोद नामक व्यक्ति आए हुए थे और सामने ही रहने वाले कुछ लोगों से नाचने के दौरान धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया , इसके बाद उन युवकों ने प्रमोद की जमकर पिटाई कर दी, यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सीसीटीवी कैमरे में भी देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाश धार से आए हुए व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने इस पूरे मामले में दो नाबालिक और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।
बाइट – जितेंद्र सिंह , थाना प्रभारी , थाना तुकोगंज ,इंदौर