
मनपंसद हास्ययोग साहित्य मंच के सदस्य ।
सोनी टीवी के प्रसिद्ध कार्यक्रम “कौन बनेगा करोड़पति ” की दर्शक दीर्घा में नवंबर माह के शो में विश्व प्रसिद्ध गिनीज रिकॉर्ड होल्डर मनपंसद हास्य योग कला साहित्य मंच इंदौर के सदस्य कवि भी दिखाई देंगे और खासकर दीपावली एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने बताया कि दीपावली के स्पेशल एपिसोड की शूटिंग में मनपंसद हास्ययोग साहित्य मंच के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इंदौर से 33 सदस्यों व कविगण इसमें शामिल थे। सभी सदस्यों ने मालवी पगड़ी पहनकर शो शूट करवाया, जिसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बहुत सराहा और हास्य योग व स्वच्छ इंदौर की तारीफ़ भी की।

वह पोस्टर जिस पर अमिताभ बच्चन ने अपने हस्ताक्षर किए।
अमिताभ को बड़ा पोस्टर और मालवी पगड़ी भी भेंट की
क्लब की ओर से अमिताभ को उनके जन्मदिन पर उनकी सौ फिल्मों पर आधारित जनार्दन शर्मा द्वारा लिखित फिल्मी सफरनामा का बड़ा पोस्टर और मालवी पगड़ी भी भेंट की गई, जिसकी एक कॉपी पर अमिताभ बच्चन ने हस्ताक्षर कर वापस किया। अमिताभ ने शो के अंत में सबसे मुलाकात कर सबके साथ फोटो खिंचवाई। पांच घंटे चली शूटिंग में सभी ने उत्साह दिखाया, जिसे केबीसी की टीम ने बहुत सराहा। इसका प्रसारण अगले माह किया जाएगा।
मार्ग में भी हास्यमय वातावरण
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ गीतकार अशोक द्विवेदी, अनिल रेखा उपाध्याय, अश्विन उपाध्याय, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. दविन्दर कौर, रंजना शर्मा सुमन, डॉ. ज्योति सिंह, नलिनी घाटगे, गायत्री शर्मा, अंजुला दुबे, निरुपमा गीते, रीना पाटील, अशोक बिल्लौरे, एस. नायर, अवनी उपाध्याय और अन्य सदस्यों ने बस में अपनी हास्य रचनाओं और हास्य क्रियाओं से रास्तेभर सबको खूब हंसाया।

केबीसी के सेट पर सुनीता भटनागर, रंजना शर्मा ‘सुमन’, ज्योति सिंह, नलिनी और सुरेंद्र हरडे ।

केबीसी में जाने वाला ग्रुप ।

केबीसी के सेट पर रंजना शर्मा सुमन और ज्योति सिंह ।