
हुरुन ने मंगलवार को भारत में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाले 1319 अमीरों की सूची जारी की। पहली बार इंदौर से पांच कारोबारी सूची में शामिल हैं। इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल ने चौथे साल स्थान बनाया है। 6,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ उन्हें 300वां स्थान मिला है।

मप्र में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में अग्रवाल दूसरे साल शीर्ष पर हैं। इंदौर के सुनील चौरड़िया, नितिन अग्रवाल, विमल तोड़ी और मनीष डबकरा के भी नाम सूची में हैं। भोपाल से सुधीर कुमार अग्रवाल, दिलीप सूर्यवंशी और देवेंद्र जैन के भी नाम हैं।