इंदौर। बच्चे न होने से परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखीं ये बात

मृतक संजय और रेखा वर्मा।

रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाले एक दंपती ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस के मुताबिक दंपती का नाम संजय और रेखा वर्मा निवासी शनि गली रावला है। बताया जाता है कि दोनों का बच्चे नहीं थे। इसी बात को लेकर आए दिन उनके बीच विवाद होता रहता था। दोनों एक दूसरे को सुसाइड की धमकी देते थे। बुधवार को दोनों ने एक साथ जहर खा लिया था।

संजय सोने की कारीगरी करते थे। उनके घर के बाहर ही दुकान है। संजय के सिलिकॉन सिटी निवासी भाई को पुलिस ने सूचना दी है।

सुसाइड से पहले लिखा माफीनामा, बड़ों से माफी मांगी

रावजी बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सराफा कारीगर संजय ने सुसाइड के पहले एक नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने बड़ों से माफी मांगी है। लिखा कि आप लोगों को स्नेह काफी रहा लेकिन अब सब कुछ सहन नहीं होता। अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *