इंदौर। देर रात जामगेट पर आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों और उनकी दो महिला मित्रों के साथ लूट और मारपीट, गैंगरेप की आशंका से इनकार; दो आरोपी गिरफ्तार – देखें VIDEO

जाम गेट पर लूट आर्मी के अफसर और उनकी महिला मित्रों के साथ लूट की वारदात हुई है।

इंदौर में आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों और उनकी दो महिला मित्रों के साथ लूट का मामला सामने आया है। घटना पर्यटन स्थल जामगेट पर मंगलवार रात करीब ढाई से तीन बजे की बताई जा रही है। आरोपियों ने पहले चारों को जमकर पीटा। इसके बाद दो लोगों को बंधक बनाकर उनके दो साथियों को रुपए लेने भेजा।

इसी दौरान आर्मी ऑफिसर ने सुबह अपनी महिला मित्र के साथ रेप की आशंका जताई थी। पुलिस ने भी गैंग रेप की पुष्टि की थी। लेकिन शाम को जब लड़कियों को होश आया तो उन्होंने रेप जैसी घटना से इनकार किया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी पीड़ितों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

डीआईजी ने की थी गैंगरेप की पुष्टि

इधर मामले में बुधवार को DIG निमिष अग्रवाल ने गैंग रेप की पुष्टि की थी। रात में एडिशनल डीसीपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक पीड़ित ने गैंग रेप की बात को नकार दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दो आरोपी हिरासत में, 4 फरार

इधर, ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि घटना में छह आरोपी शामिल हैं, जिनके नाम सामने आ गए हैं। दो को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं।

लूट और गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

6 बदमाशों ने घेर लिया, 10 लाख मांगे

DIG निमिष अग्रवाल के मुताबिक महू के दो आर्मी ऑफिसर अपनी दो महिला मित्रों के साथ जामगेट पर कार में बैठे थे। इसी दौरान 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चारों के साथ मारपीट की। हथियारबंद बदमाशों ने चारों से लूटपाट की। इसके बाद एक ऑफिसर और महिला को वहीं रोक लिया।

दूसरे अफसर और साथी को 10 लाख रुपए लाने के लिए कहा। रुपए लेने गए ट्रेनी अफसर ने नेटवर्क में आने के बाद अपने सीनियर्स को इसकी जानकारी दी। जब तक पीड़ितों के साथी मदद के लिए पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

सूचना के बाद ग्रामीण एसपी हितिका वासल, एडिशनल डीसीपी रूपेश द्विवेदी और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बदमाश मोबाइल भी लेकर गए थे। उनकी आखिरी लोकेशन बुरानिया गांव में मिली थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, चारों पीड़ितों का महू के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

बुधवार को डीआईजी निमिष अग्रवाल ने गैंग रेप की पुष्टि की थी।

15 दिन में ये दूसरी वारदात

इलाके में पिछले 15 दिन में लूट की ये दूसरी वारदात है। पिछले दिनों गाड़ी पंक्चर कर बदमाशों ने निजी कंपनी में काम करने वाले युवकों से लूटपाट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *