इंदौर। एक्टिवा से जा रही दो युवतियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

काली टीशर्ट में काजल, चश्मे में खुशी।

इंदौर में दो युवतियां हादसे का शिकार हो गईं। दोनों अरविंदो अस्पताल में भर्ती हैं। एक युवती खुशी की हालत गंभीर है। घटना बाणगंगा इलाके की है। जब कार ने एक्टिवा को टक्कर मारी तब खुशी गिर गई। दूसरी ओर एक अन्य युवती काजल का दुपट्टा कार में फंस गया। वह कार के साथ कुछ दूर तक घसीटती चली गई। आसपास के लोगों ने कार रूकवाई। इसके बाद काजल बेहोश हो गई। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए अरविंदो असपताल भेजा। अब खुशी और काजल का आईसीयू में इलाज चल रहा है। दोनों घटनाएं शनिवार रात की हैं।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक खुशी सेन द्वारिकापुरी की रहने वाली है। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। रेवती में काम के सिलसिले में सहेली काजल के साथ जा रही थी। लवकुश चौराहे पर टर्न ली। तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। शिकायत पर कार नंबर MP09CV1595 के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार चलाने और एक्सीडेंट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *