
इंदौर जिला न्यायालय में बुधवार को दो पुलिसकर्मी भिड़ गए। एसआई और सिपाही ने महिला जज के सामने ही एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीट दिया। कोर्ट ने दोनों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए बाद में दोनों ने माफी मांगी। इसके चलते हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया। एमजी रोड पुलिस को जज इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के नाम दे चुकी थीं। सिपाही का नाम अभिषेक सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक एक आरोपी की पेशी को लेकर कोर्ट ने नंबर 7 के बाहर उनके बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान बात इतनी बड़ी की सिपाही ने एसआई के साथ मारपीट कर दी। महिला जज इस बात पर गुस्सा हुई ओर उनहोंने मुंशी को दोनो के नाम पते लिखकर थाने भेजने की बात कह दी। मारपीट के दौरान कोर्ट रूम के बाहर गहमागहमी का माहौल हो गया था। जानकारी के मुताबिक दोनों की डीआरपी लाइन से मुल्जिम पेशी को लेकर ड्यूटी लगी थी।