इंदौर। इंदौर में काम मांगने आई दो महिलाएं मौका पाकर चुरा ले गई लाखों के जेवर, CCTV मै हुई कैद – देखे VIDEO

इंदौर में काम मांगने आई दो महिलाएं मौका पाकर लाखों के जेवर चुरा ले गई। घर में मौजूद महिलाओं ने पहले काम दिखाने लिए कहा था, तभी मौका पाकर बदमाश महिलाओं ने हाथ साफ कर दिया। दोनों महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। फुटेज के आधार पर उन्हें ढूंढा जा रहा है।

जूनी इंदौर पुलिस ने फरियादी मयूर कुकरेजा उम्र 35 साल निवासी सर्वोदय नगर की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी मयूर न पुलिस को बताया कि वो और पत्नी जिम गए हुए थे। घर पर मां और बेटी थी। इस दौरान दो महिलाएं काम मांगने के लिए आई। बुजुर्ग मां ने उन्हें सफाई का काम बताया और हॉल में बैठ टीवी देखने लगी।

मौका पाकर महिलाओं ने घर की अलमारी का ताला तोड़ा और दो डायमंड कंगन, दो सोने के कंगन, एक डायमंड ब्रेसलेट, एक डायमंड मंगसूत्र चुरा लिया। बाद में अगले दिन काम पर आने का बोलकर चली गई। पत्नी कमरे में लौटी तो जेवर नहीं थे। तब घटना का खुलासा हुआ।

महिलाओं को कॉलोनी में देखने की कोशिश की लेकिन वे तब तक जा चुकी थी। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में महिलाएं कैद हो गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। करीब 10 लाख का माल चोरी होने की बात कही जा रही है।

एसीपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक फरियादी कारोबारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भंवरकुआं क्षेत्र में भी नकदी सहित जेवर पर हाथ साफ किया

इसी तरह भंवरकुआं थाना क्षेत्र में फरियादी हेमंत पिता सूरज मालवीय निवासी शिवमूर्ति नगर के घर से बदमाश नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे परिवार सहित भतीजे के शादी में गए थे। घर पर कोई नहीं था।

सुबह जब नौकरानी काम करने के लिए आई तो घर का ताला टूटा था। इसके बाद पड़ोसी को घर जाकर देखने के लिए कहा, उन्होंने बताया कि खिड़की टूटी हुई है और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। लगभग पांच लाख के जेवर सहित नकदी बदमाश चुरा ले गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख बदमाशों के बारे में पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *