इंदौर। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो — आरोपी युवक को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, परिवार के लोगों ने कर दिया हमला — देखें VIDEO

इंदौर के तिलक नगर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चाकू मिलने की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान युवक के परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी।

घटना के बाद मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य में बाधा के साथ आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।

तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 140 के आईडीए बिल्डिंग की है। यहां तिलक नगर थाने के पुलिसकर्मी को बलवीर और अन्य कालू नाम के युवक के पास चाकू मिलने की सूचना मिली थी। कालू को जब चाकू के साथ यहा पकड़ा गया तो उसकी दो बहनों और मां सपना ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया। उनसे मारपीट कर की।

काफी देर तक पुलिसकर्मी अकेले अपना बचाव करते रहे। बाद में एफआरवी को सूचना देकर मौके पर बल बुलाया गया। तिलक नगर थाने से और फोर्स भी यहां पहुंचा। जिसके बाद कालू उसकी मां सपना और दोनों बहनों को पकड़कर थाने लेकर आया गया। तिलक नगर पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा के साथ अन्य मामले में कालू और उसके परिजनों पर केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *