
इंदौर के सिटी बस आफिस में निगम कमिश्नर के आफिस में जादू टोने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही निगमायुक्त ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। इसमें महापौर के पीए का नाम सामने आ रहा है। निगायमुक्त ने घटनाक्रम की शिकायत इसकी शिकायत संभागायुक्त और संयोगितागंज पुलिस से की है। पुलिस को पैन ड्राइव में फुटेज भी सौंपे हैं। निगमायुक्त ने पूरा मामला भोपाल में अफसरों को भी बता दिया है। दूसरी ओर फुटेज देखने के बाद नगर निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने एक मीटिंग बुलाकर सभी अफसरों के सामने मेयर के पीए को फटकार लगाई है।

नगर निगम की कमिश्नर हर्षिका सिंह ने संयोगितागंज पुलिस को एक लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने नगर निगम के अधिकारी निखिल कुलमी द्वारा संदेहास्पद कृत्य करने का हवाला दिया है। निगमायुक्त ने इस मामले में बताया है कि कुलमी ने 16 अक्टूबर को दोपहर 12 से 1 के बीच AICTSL (अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लि.) के गीताभवन स्थित कार्यालय में गाड़ी के आगे नींबू फेंका। जो अशोभनीय व संदेहास्पद है। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरो में भी कैद हुई है। जिसे पुलिस को भी सौंपा गया है। इस घटना को 6 गार्ड ने अपने सामने देखा ।

सामूहिक फटकार के बाद मांगी माफी
घटना के दिन जब यह बात नगर निगम कमिश्नर को पता लगी तो उन्होंने वायरलेस सेट पर मैसेज भेजकर AICTSL ऑफिस में ही मीटिंग बुलवाई। यहां जब निगमायुक्त ने निखिल कुलमी के बारे में बताया तो वह गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। अफसरों ने इस बात पर आपत्ति ली और निखिल पर कार्रवाई की बात कही। ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकत न करे।
मामले को दबाने में लगे नेता और पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबकि 16 अक्टूबर की सुबह निखिल के साथ बीजेपी के कुछ नेता और कर्मचारी तीन कारों से नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने कार्य सिद्धी हव कराया। हवन के बाद वहां से पंडित ने कुछ नींबू दिये।
नलखेड़ा से लौटते ही निखिल ने निगमायुक्त की लोकेशन ली। निखिल को पता चला कि निगमायुक्त AICTSL में है तो वह कार से सीधे यहीं पहुंचा। और कार के सामने नींबू फेंककर चला गया। यहां खड़े गार्ड ने पूरा घटनाक्रम देखा। इनमें से एक गार्ड ने निगमायुक्त के ड्राइवर को पूरा वाकया बताया। इसी ड्राइवर ने निगमायुक्त को बंगले पर पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद निगमायुक्त ने AICTSL के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। उसमें निखिल कुलमी नींबू फेंककर जाते हुए दिखाई दिया।

निखिल कुलमी, जिसे निगमायुक्त हर्षिकासिंह ने फटकार लगाई।
निगम कमिश्नर के कारण नहीं चली मनमानी
सूत्रों के मुताबिक नगर निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह के इंदौर आने के बाद से महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पीए निखिल कुलमी के मामलों में सुनवाई नहीं हो रही है। इसके कारण उनकी पूरी टीम परेशान है। कई बार राजनीतिक प्रेशर भी मामले में डाला, लेकिन कमिश्नर काम को लेकर किसी की मनमानी नहीं चलने दे रही।