इंदौर। महिला डॉक्टर को लैटर में जान से मारने की धमकी, 8 लाख की डिमांड के साथ भेजा गया QR कोड

इंदौर में स्कूल, स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी हाल ही में ईमेल से मिली थी। अब इंदौर की महिला डॉक्टर आशा बक्षी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें उनके अस्पताल में आए लैटर में मिली है।

आशा बक्षी ने यह बताया

मदरहुड अस्पताल की डॉ. आशा बक्षी ने पुलिस को बताया कि वह में डॉक्टर हूं और 16 मई को दोपहर डेढ़ बजे करीब मैं जब मरीज को देखकर अपने कैबिन में अंदर गई तो वहां मेरी टेबल पर एक बंद लिफाफा (कूरियर) रखा हुआ था। जब मैंने उसे खोलकर देखा तो इसमें एक धमकी वाला लैटर था। उसके पीछे फटा हुआ 20 रुपए का नोट लगा था, जिसके पीछे B की सील लगी हुई थी। जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मै डाक्टर हूँ आज दिनांक 16/05/2025 के 13.30 बजे करीबन मै जब पेशेंट देख कर अपने केबिन मे अंदर आई जहा मेरी टेबल पर एक बंद लिफाफा (कुरियर) रखा हुआ था । जब मैने उसे खोल कर देखा तो उसमे एक थ्रेट लेटर था तथा उसके पीछे फटा हुआ 20रू/- का नोट लगा था जिसके पीछे “B” की सील लगी हुई थी जिसमे मुझे जान से मारने की धमकी दी है

इस मामले में विजयनगर पुलिस ने डॉक्टर आशा बक्षी की शिकायत पर बीएनएस धारा 351(3) के तहत केस पंजीबद्ध कर लिया है। फरियादी आशा बक्षी पति डॉक्टर अनिल बक्षी, उम्र 68 साल निवासी ई 30 साकेत नगर इंदौर की शिकायत पर अज्ञात पर केस हुआ है।

8 लाख मांगे, क्यूआर कोड भेजा

जानकारी के अनुसार धमकी भरे पत्र में आरोपी ने डॉक्टर से 8 लाख की मांग की है, नहीं तो परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही आरोपी ने इतनी हिमाकत की है कि क्यूआर कोड भी भेजा है, कहा गया कि इसके जरिए भुगतान कर दो। अब पुलिस इस क्यूआर कोड के जरिए आरोपी को तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *