इंदौर। भाजपा पार्षद शानू शर्मा के खिलाफ रेप केस में महिला का यू-टर्न, बोली – मेने ने नहीं कहा कि मेरे साथ रेप हुआ; किये चौंकाने वाला खुलासा – देखे VIDEO

मैं केस अपनी मर्जी से वापस ले रही हूं। इसके लिए मेरी कोई मांग नहीं है। कोई मेरा नाम लेकर आपसे पैसे मांगे तो प्लीज आप नहीं देना…।

ये मैसेज मंगलवार रात को इंदौर के वार्ड-82 के भाजपा पार्षद शानू शर्मा उर्फ नितिन के खिलाफ रेप की FIR कराने वाली महिला ने पार्षद के घरवालों को भेजा है। महिला का कहना है कि उसने केस वापस लेने के संबंध में कोर्ट में शपथ पत्र दिया है। आरोपी पार्षद फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी से बचने के लिए शर्मा ने जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया है। जिस पर शनिवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने पार्षद शर्मा को अग्रिम जमानत दे दी।

मामले में महिला के यू-टर्न लेने पर जब उससे टेलीफोन पर चर्चा की तो उसने कई खुलासे किए। उसका कहना है कि भाजपा के कतिपय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केस दर्ज नहीं कराने को लेकर रुपए ऑफर किए थे। इसके अलावा पार्षद की भाभी ने भी महिला के घर जाकर उससे बात की थी।

वार्ड-82 के भाजपा पार्षद नितिन उर्फ शानू शर्मा।

पहले जान लीजिए क्या है पूरा मामला…

इंदौर में BJP पार्षद के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पार्षद ने मदद के बहाने पहले परिचित के घर, फिर होटल में रेप किया। उसे चुप रहने के लिए धमकी भी दी।32 साल की महिला की शिकायत पर इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने वार्ड नंबर 82 के बीजेपी पार्षद शानू शर्मा उर्फ नितिन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 2020 में कोरोना के दौरान उसकी पहचान पार्षद शानू शर्मा से हुई थी। पिछले साल रुपयों को लेकर परेशानी होने पर पार्षद शानू शर्मा से मिलने गई थी। तब उन्होंने मुझे रुपयों की परेशानी पूरी तरह से खत्म करने और सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में शारीरिक संबंध बनाने को कहा।

पढ़िए बातचीत में क्या बोली महिला…

पुलिस से नहीं कहा कि जबरदस्ती हुई

मैंने केस वापस ले लिया है। हम लोगों के बीच में अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। मैं खुद कोर्ट गई हूं और शिकायत वापस लेने के लिए शपथ पत्र दिया है। किसी के बहकावे में नहीं गई हूं। शिकायत की बात को बहुत गलत तरीके से प्रसारित किया गया। जो चीज हमारे बीच नहीं थी उसे भी कहा जा रहा है। लोगों ने बहुत ज्यादा अति कर दी है। हम लोग मैटर को सुलझा लेते, लेकिन मैटर को बहुत उलझा दिया गया है। मुझे किसी ने कोई पैसे का लालच नहीं दिया है। मैंने इसके (आरोपी पार्षद) परिवार वालों को मैसेज किया है। मुझे एक रुपया भी नहीं चाहिए। मैंने जो रिपोर्ट की है वो मैं वापस ले रही हूं। मैं किसी के दबाव में नहीं कर रही हूं। मैंने तो पुलिस को ये भी नहीं कहा था कि मेरे साथ जबरदस्ती हुई है। न मैंने ये कहा था कि मेरे साथ रेप हुआ है। हम दोनों के बीच मनमुटाव हुआ था। मैं गुस्से में आ गई थी। इसलिए शिकायत की। मुझे लगा मामला सुलझ जाएगा लेकिन सुलझने की जगह मामला और उलझ गया। मैंने कई बार कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। उसी बीच मेरा दिमाग खराब हुआ। पुलिस को मैंने रेप का नहीं बोला था।

घर में खाने के लाले पड़ गए हैं

मैंने रिपोर्ट डाली और अब मैं रिपोर्ट वापस ले रही हूं लेकिन मेरे भविष्य का क्या होगा। मुझे तो कोई नौकरी पर भी नहीं रखेगा। सारी चीजे मेरे ऊपर आने वाली है। मेरे घर में मैं अकेली घर चलाने वाली हूं। घर में एक बुजुर्ग मां और बेटा है। मेरे बच्चे को मैं पालती हूं। मेरा 10 साल का बेटा है। उसके भविष्य का क्या होगा। बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। 4 दिन से स्कूल नहीं गया है। मैं जिस एरिया में रहती हूं उसी क्षेत्र में वो स्कूल जाता है। मेरी नौकरी भी चली गई है। घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। हमने तो जैसे-तैसे मांग कर खाना खाया है।

भाजपा वालों की तरफ से मेरे पास बहुत ऑफर आए थे

पैसा लेना चाहती तो रिपोर्ट के पहले मुझे बहुत पैसा मिल रहा था। भाजपा वालों की तरफ से मेरे पास बहुत ऑफर आए थे। भाजपा के लोग मेरे पास ऑफर लेकर आए थे। उसकी (आरोपी पार्षद शानू) तरफ से पैसे का कोई ऑफर नहीं आया। उसकी भाभी मुझ से बात करने आई थी। उन्होंने कहा था कि आप दोनों की जो भी गलतियां है, उसे सुलझाएंगे। उसके घरवालों का कहना था कि आपस में बैठकर सुलझा लो। लेकिन मुझे गुस्सा आ गया था तो मैंने गलती (रिपोर्ट दर्ज) कर दी। उसने कहा था कि हम बैठकर बात कर लेते है लेकिन बात नहीं हो पाई। हम दोनों का आपस का मेटर था, जो इतना फैल गया।

रेप के आरोप वाली बात गलत है, सब मेरी मर्जी से हुआ

रेप के आरोप वाली बात गलत है। उसने ऐसा नहीं किया। सब मेरी मर्जी से हुआ। हम दोनों में कुछ झगड़ा और बातें ऐसी हो गई थी। जिस वजह से मैं थाने तक पहुंची। मेरा तो जीवन खराब हो गया है। मेरा सब कुछ चला गया। कहा कि – मेरा 10 साल का बेटा है। उसके भविष्य का क्या होगा। बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। 4 दिन से स्कूल नहीं गया है। मैं जिस एरिया में रहती हूं उसी क्षेत्र में वो स्कूल जाता है। मेरी नौकरी भी चली गई है। घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। हमने तो जैसे-तैसे मांग कर खाना खाया है।

पार्षद पर आरोप लगाने वाली महिला।

केस दर्ज कराने के समय पुलिस को बताई थी यह कहानी…

‘मुझे एचडीएफसी बैंक से लोन के रुपए चुकाने थे। यह बात शानू शर्मा को बताई। उसने मदद के लिए 1 लाख रुपए नकद दिए। बाद में मेरे बॉयफ्रेंड से रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाने लगा। मैंने इनकार किया तो रुपए वापस मांगने लगा। तब उसे 50 हजार रुपए वापस कर दिए। मेरे पास देने के लिए बाकी 50 हजार रुपए नहीं थे। इस बारे में बात करने के लिए पार्षद शर्मा ने मुझे मिलने के लिए विदुर नगर स्थित एक घर पर बुलाया। उस मकान का पता मालूम है। लेकिन नंबर पता नहीं है। वहां नितिन उर्फ शानू शर्मा ने रुपए वापस नहीं करने पर संबंध बनाने के लिए कहा और 10 मई 2023 को पहली बार संबंध बनाए। बाकी रुपए लौटाने के लिए मैंने आरोपी के ऑफिस पर नौकरी की। इस दौरान भी ऑफिस में उसने कई बार संबंध बनाए। जनवरी 2024 में विजय नगर इलाके के महालक्ष्मी नगर के पास होटल में बुलाया और यहां भी संबंध बनाए। इसके बाद मार्च में नौकरी से निकाल दिया।’

महिला के मुताबिक ‘तब से उसकी आरोपी से बात बंद थी। इस बीच एक बार खुद ही आरोपी से कहीं नौकरी लगवाने के लिए कहा। इस पर उसने जोन-14 में एक NGO में नौकरी लगवा दी। मैंने वह नौकरी छोड़ दी। इसके बाद 16 अप्रैल 2024 को आरोपी ने ऑफिस बुलाकर मेरे साथ संबंध बनाए। उसके बड़े भाई के लड़के ने एक दिन मुझे बताया कि चाचा के बहुत सी लड़कियों से संबंध है। इसे लेकर शानू से बात की तो मुझे ब्लॉक कर दिया। महिला ने बताया- आरोपी मुझे बोला तेरा किस-किस के साथ संबंध है, मुझे सब पता है। तेरे पीछे मेरी जिंदगी खराब हो जाएगी और फिर मुझे आफिस में बुलाकर धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो तेरा गला दबाकर तुझे मार दूंगा। मेरे बारे में तू जानती नहीं। मैंने पहले भी मर्डर किया हुआ है। मैं इन बातों से डर कर दूसरी जगह रहने चली गई। मेरे बॉयफ्रेंड के अंकल के घर गई, तो मुझे पता चला कि मेरे बॉयफ्रेंड ने लव मैरिज कर ली। जब उससे मिली तो उसने कहा कि जिसके लिए तुने मुझे छोड़ा था। उसके ही पास जा। तब परेशान होकर छोटी बहन के पास गई। उसे पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर शानू शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *