रेडिसन और स्टार चौराहे के बीच शुक्रवार रात इंदौर से टीकमगढ़ जा रही एक स्लीपर कोच बस ने मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को रौंद दिया। बताते हैं मजदूर दो साथियों के साथ – बाइक से जा रहा था तभी पीछे से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान पहिया मजदूर के सिर पर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खजराना पुलिस के मुताबिक हादसा रात 9.45 बजे के करीब हुआ। इसमें 28 वर्षीय युवक अप्पू बड़ोले, हाल मुकाम सनसिटी को मौत हुई है। युवक चौकीदारी करता था। शुक्रवार रात मजदूरी के बाद अपने दोस्त श्याम व एक अन्य साथी के में साथ एक अन्य दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जा रहा था। रेडिसन से स्टार चौराहे के बीच महाकाल ट्रेवल्स की बस के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते का हुए पीछे से उसे टक्कर मार दी। लोगों ने हादसे के बाद शोर मचाकर बस चालक का पीछा किया तो वह बस भगाने लगा। फिर उसने रेडिसन चौराहे के पास बस खड़ी की और भाग निकला। इधर, मजदूर के शव को पुलिस ने लोडिंग वाहन से एमवायएच भेजा है। बस जब्त कर थाने में खड़ी की गई है।