इंदौर। इंदौर में युवक ने हॉस्पिटल में कर्मचारी को चप्पल से पिटा, घटना CCTV कैमरे में कैद- देखे VIDEO

इंदौर के वेदांत हॉस्पिटल से एक कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने साथ एक पेशेंट को लेकर अस्पताल पहुंचा था, जहां समय पर डॉक्टर के नहीं पहुंचने से युवक ने अस्पताल में मौजूद कर्मचारी के ऊपर अपना गुस्सा उतार दिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी।

अस्पताल के अंदर जब ये पूरा वाक्या हो रहा था, तो यहां लगे CCTV कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। वहीं इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से जूनी इंदौर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। वीडियो के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पीले रंग की टी शर्ट पहना एक युवक काउंटर में मौजूद कर्मचारी के साथ बहस करते नजर आ रहा है, इस दौरान यहां पर कई अन्य लोग भी मौजूद है। तभी युवक तू-तू मैं-मैं से सीधे हाथपाई में उतर आता है, और अपनी चप्पल उतारकर कर्मचारी की पिटाई कर देता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *