इंदौर में सोमवार सुबह 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लड़की के साथ एक अन्य लड़का भी था। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने पहले पीछा किया। बचने के
लिए लड़का-लड़की तेज चलने लगे। इसके बाद दौड़ लगाकर उनके पास पहुंच गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बुजुर्गों ने लड़की को बचाया।
बदमाशों ने बुजुर्गों से बदसलूकी की। उन्होंने एक बुजुर्ग पर हमला किया, इस पर बुजुर्ग ने जैन मंदिर वाली गली में भागकर बचने की कोशिश की। वे गली से डंडा लेकर आए और बदमाशों की तरफ दौड़े। भागते-भागते बदमाशों ने बुजुर्गों पर पत्थर फेंके।
घटना तिलक नगर मेन रोड की है। जहां लड़की से छेड़छाड़ हुई, वहां जैन मंदिर के सामने ही पुलिस चौकी है। लेकिन चौकी पर ताला लगा रहता है। रहवासियों ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी है। फुटेज में तारीख 3 मार्च दिख रही है, लेकिन घटना मंगलवार सुबह की ही है।
तिलक नगर टीआई अजय नायर ने कहा, मामला मेरी जानकारी में आया है। मैंने फुटेज देखे हैं। तीनों लड़के कौन हैं। उनका क्या इंटेंशन थी। सड़क से गुजर रहे लड़का लड़की कौन हैं। पता लगा रहे हैं।
तिलक नगर मे सुबह हुई घटना के आरोपी पकड़ाये पुलिस ने निकाला जुलूस