
इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित रीगल टॉकीज में सोमवार शाम आग लग गई। कई सालों से बंद इस टॉकीज को नए ब्रिज के निर्माण के लिए नगर निगम ने अधिग्रहित किया है। आग लगते ही दमकल विभाग सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीषण आगजनी के कारण क्षेत्र में काफी धुआं फैल गया है।