“इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर संकट: 25 साल की नौकरी, 150 अवॉर्ड और हाईकोर्ट में मिसाल; अब इंस्टाग्राम गर्ल राधिका चैट विवाद से बिगड़ी छवि, विभाग ने किया लाइन अटैच”

इंदौर के चर्चित ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह इन दिनों विवादों में हैं। 25 साल की नौकरी में डेढ़ सौ से भी ज्यादा सम्मान और अवॉर्ड पाने वाले रंजीत की छवि को एक इंस्टाग्राम गर्ल राधिका के साथ उनकी बातचीत वायरल होने के बाद नुकसान पहुंचा है।

रंजीत सिंह कई सेलेब्रिटी से भी मिल चुके हैं।

देश-विदेश तक अपनी अनोखी ट्रैफिक ड्यूटी और डांसिंग स्टाइल से पहचान बनाने वाले रंजीत अब चर्चा में नकारात्मक वजहों से हैं। विभाग ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है, जिससे उनका पूरा करियर दांव पर लग गया है। ये वही रंजीत हैं जिनकी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हाईकोर्ट जजमेंट में भी दर्ज है।

राधिका की पोस्ट में वायरल की गई बातचीत का स्क्रीन शॉट।

बचपन से ही पुलिस और डांसिंग का शौक रंजीत के पिता शिव सिंह इंदौर पुलिस में थे। पिता को देखकर ही उन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट में जाने का सपना देखा। 4 जून 1999 को उन्होंने क्राइम ब्रांच से नौकरी की शुरुआत की। डांसिंग उनका बचपन का शौक रहा है, जिसे उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान भी जिया।

चौराहों पर उनके डांसिंग स्टेप्स से ट्रैफिक संभालने का अंदाज लोगों को इतना भाया कि उन्हें ‘रजनी’, ‘रोबोट’ और बाद में ‘सिंघम’ नाम दिया गया।

राधिका के साथ उनकी बातचीत वायरल होने के बाद उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

150 से ज्यादा सम्मान और वर्ल्ड रिकॉर्ड रंजीत सिंह को अब तक 150 से ज्यादा बार सम्मानित किया जा चुका है। 3 जून 2022 को दिल्ली में केरल के राज्यपाल ने उन्हें भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा। उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। एक प्रेग्नेंट महिला की मदद करने पर उन्हें पहली बार तत्कालीन एसपी ने सम्मानित किया था। पुलिस विभाग ने भी कई बार कैश अवॉर्ड दिए।

पिता को देखकर ही रंजीत ने पुलिस विभाग में जाने का सपना देखा।

हाईकोर्ट जजमेंट में हुआ था जिक्र 2015 में हाईकोर्ट के एक जजमेंट में लिखा गया कि, ‘अगर अपने कर्तव्य को समझना है तो ट्रैफिक संभालते जवान रंजीत को देखिए।’ इसके बाद रंजीत और ज्यादा सुर्खियों में आए।

रंजीत सिंह को लेकर युवती ने वीडियो जारी किया, जिसमें वह उसे फटकार लगाती नजर आ रही है।

काम और हौसले में कमी नहीं आने दी डांसिंग स्टाइल के चलते हर महीने जूते घिस जाते थे। लगातार दबाव से उनके पैरों में दिक्कत हुई और डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। इसके बावजूद रंजीत के काम और हौसले में कमी नहीं आई।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रंजीत ने ड्यूटी के दौरान कई बार बुजुर्गों और बच्चों को सड़क पार कराने जैसे काम किए। वे गरीब और बेसहारा लोगों की मदद भी करते रहे। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और विदेशों तक उनकी लोकप्रियता है।

कपिल शर्मा के शो में भी डांसिंग कॉप रंजीत नजर आ चुके हैं।

लद्दाख से बॉलीवुड तक छाए रंजीत लद्दाख में जवानों को ट्रैफिक ट्रेनिंग देने के दौरान उनका डांस वायरल हुआ और वे देशभर में चर्चा में आ गए। इंदौर में क्रिकेटर रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा उनसे मिलने पहुंचे। कपिल शर्मा शो और अमिताभ बच्चन के साथ “आज की रात है जिंदगी” जैसे रियलिटी शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया। कई बॉलीवुड सितारे 56 दुकान पर उनके साथ डांस कर चुके हैं।

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और वरुण धवन भी 56 दुकान पर रंजीत के साथ डांस कर चुके हैं।

एक्टर्स के साथ डांस करने पर उन्हें नोटिस हालांकि, रंजीत का नाम कई बार विवादों में भी आया। ड्यूटी के दौरान लोगों से बहस और एक्टर्स के साथ डांस करने पर उन्हें नोटिस और फटकार मिल चुकी है। पूर्व डीआईजी संतोष सिंह ने छप्पन दुकान पर ड्यूटी छोड़कर डांस करने पर सजा भी दी थी।

चौराहों पर रंजीत के डांसिंग स्टेप्स से ट्रैफिक संभालने का अंदाज गजब का है।

राधिका विवाद के बाद करियर पर संकट अब इंस्टाग्राम गर्ल राधिका के साथ बातचीत वायरल होने के बाद उन पर बदसलूकी और गलत आचरण के आरोप लगे हैं। इसके चलते विभाग ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। इस घटना से उनकी सालों की मेहनत और देशभर में बनी पहचान पर संकट खड़ा हो गया है।

फ्लाइट से टिकट कराने का दिया ऑफर राधिका सिंह ने वीडियो में ट्रैफिक के जवान के बारे में कहा कि रंजीत ने उससे दोस्ती करने, इंदौर बुलाने और फ्लाइट से टिकट कराने का ऑफर दिया। उसने इंदौर में ठहरने की व्यवस्था करने की भी बात कही थी। युवती ने कहा कि यह मुझे गलत लगा। इसलिए रंजीत को साफ इनकार कर दिया और हद में रहने के लिए कहा

राधिका ने रंजीत से चैट के स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *